लातेहार:-विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत जिलान्तर्गत लातेहार एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न हुई। 74 लातेहार , 73 मनिका विधानसभा के लिए मतों की गिनती सुबह 8ः00 बजे से शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई इसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती की गयी।
लातेहार विधान सभा क्षेत्र हेतु कुल 24 राउण्ड में मतों की गिनती पूरी हुई। मतों के गिनती के पश्चात बीजेपी के प्रत्याशी प्रकाश राम को कुल 98062 मत प्राप्त हुए। मतगणना के पश्चात विजय प्रत्याशी प्रकाश राम को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार
अजय कुमार रजक द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
मनिका विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को दिया गया प्रमाण पत्र
073 मनिका विधान सभा क्षेत्र हेतु कुल 22 राउण्ड में मतों की गिनती पूरी हुई। मतगणना के पश्चात विजय प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ श्री बिपिन कुमार दुबे द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,