मनिका:- प्रखंड क्षेत्र के नदबेलवा मोड के पास NH39 रांची रोड अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति सुनील सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष की मौत हो गई. वहीं लवकेश सिंह उम्र लगभग 15 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका पैर पूरी तरह से टूट गई सूचना के बाद मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने मनिका थाना एस आई रामरेखा पासवान ,कमलेश यादव समेत पुलिस बल के जवान को घटनास्थल पर भेजें जहां दोनों घायल को पुलिस प्रशासन के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका इलाज के लिए लाई गई जहां पर चिकित्सकों ने सुनील सिंह को मृत घोषित कर दी, वहीं गंभीर रूप से घायल लवकेश सिंह को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतक सुनील कुमार सिंह मानजर पोचरा लातेहार का निवासी है वह अपना ससुराल केड़ी महुआ मनिका सिंजो परिवार को लेने के लिए आया था वह परिवार को विदाई कराकर अपना घर जा रहा था जाने के क्रम में मनिका के नदबेलवा मोड़ के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दी जिसके कारण सुनील सिंह की मौत हो गई हालांकि अज्ञात वाहन धक्का मार कर भागने में सफल रहा मौके पर जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह मौजूद थे.
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,