आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस।

आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस।
Views: 205
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second
आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस।

अमीन अंसारी,

चान्हो:- गुरुवार को आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस बीच स्कूल के प्रधानाध्यापक अमीन अंसारी ने कहा कि बाल दिवस 14 नवंबर, हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दिन है जो बच्चों की मासूमियत, उनके सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के रूप में मनाया जाता है. यह दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस पर मनाया जाता है, जो बच्चों से असीम प्रेम करते थे.

उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य माना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, संस्कार और अवसर देने का सपना देखा. आज, बाल दिवस के अवसर पर हम सभी उनके सपनों और बच्चों की खुशियों को साथ मिलकर मनाते हैं। स्कूल के उप प्रधानाध्यापक बुद्धदेव उरांव ने कहा पूरे देश में हर साल बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है।

आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस।

इसी दिन 14 नवंबर, 1889 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। पूर्व प्रधान मंत्री को बच्चे से बहुत लगाव था पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे देश के भविष्य के निर्माता हैं। अगर देश का भविष्य सुरक्षित रखना है तो बच्चों का भविष्य अच्छा बनाना सभी भारतीयों का कर्तव्य होना चाहिए ।

वहीं शिक्षिका मेहरूशी अजीज ने कही भारत में, बच्चों के कल्याण के प्रति नेहरू की प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षा, पोषण और सुरक्षात्मक वातावरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए सुरक्षित, स्वस्थ बचपन सुनिश्चित करने की आवश्यकता की याद दिलाता है।

आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस।

यह बच्चों के पालन-पोषण के महत्व पर जोर देता है, जो दुनिया के भविष्य के नेता हैं। मौके पर दिलीप कुमार मेराज अंसारी कलीमुल्लाह अंसारी संजय उरांव फादर अंकित डोना ने भी बच्चों के सामने अपनी बात तो को रखें।
इस अवसर पर स्कूल में खेलकूद चित्रांकन रंगोली पेंटिंग आर्ट क्राफ्ट एवं गणित, विज्ञान कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में सद्दाम हुसैन का मुख्य भूमिका रहा।

और शिक्षिका सीमा उरांव अजमेरी खातून पुनीता कुमारी सोनाली उरांव प्रीति कुमारी रेहन्नूम निशा की देख रेख कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित थे।

Loading

आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment