Views: 473
0 0
गांडेय में किला ठोंक दो,मुनिया दीदी को जिता दो,झारखंड में सरकार अपने आप बदल जाएगी..अमित शाह

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गांडेय में किला ठोंक दो,मुनिया दीदी को जिता दो,झारखंड में सरकार अपने आप बदल जाएगी..अमित शाह

गिरिडीह :-झारखंड में सरकार बदलने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि हमारा झारखंड पूरे देश में सबसे समृद्ध राज्य है. लेकिन दुर्भाग्य देखिए, झारखंड तो समृद्ध है, झारखंडी…

गांडेय में किला ठोंक दो,मुनिया दीदी को जिता दो,झारखंड में सरकार अपने आप बदल जाएगी..अमित शाह
Read Time:5 Minute, 19 Second
गांडेय में किला ठोंक दो,मुनिया दीदी को जिता दो,झारखंड में सरकार अपने आप बदल जाएगी..अमित शाह

गिरिडीह :-झारखंड में सरकार बदलने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि हमारा झारखंड पूरे देश में सबसे समृद्ध राज्य है.

लेकिन दुर्भाग्य देखिए, झारखंड तो समृद्ध है, झारखंडी गरीब हैं।क्योंकि जेएमएम सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार किया है।

शाह ने आरोप लगाया कि जेएमएम सरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है। ये घुसपैठिए, झारखंड में आते हैं और हमारी बच्चियों से दूसरी, तीसरी, चौथी शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं।

जेएमएम सरकार के साथ झारखंड में घुसपैठियों का भी समय समाप्त होगा। एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन प्रदेश से बाहर भेजने का काम भाजपा करेगी।

उन्होंने कहा कि हम ऐसा कानून लेकर आयेंगे, जिसमें आदिवासी बच्ची के साथ शादी करने से भेंट के माध्यम से आदिवासियों की जमीन आप (घुसपैठिए) हड़प नहीं सकते और जिन्होंने हड़पा है, वो वापस भी करायेंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड ने वर्षों तक नक्सलवाद को झेला है। नक्सलवादियों ने झारखंड को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी जी ने झारखंड को 10 साल में नक्सलवाद से मुक्त कराने का काम किया है।हम 2026 तक ‘नक्सल मुक्त भारत’ बनाएंगे।

उन्होंने सरकार बदलने का एक मंत्र गांडेय की जनता को दिया.कहा, ‘झारखंड में सरकार बदलने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं है. गांडेय में किला ठोंक दो. मुनिया दीदी को जिता दो, झारखंड में सरकार अपने आप बदल जाएगी.

उन्होंने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बना दो, हम भ्रष्टाचारियों को एसआईटी बनाकर जांच कराकर और हथकड़ी लगाकर सबको जेल भेजेंगे.जो लोग झारखंड राज्य का विरोध कर रहे थे, आज हेमंत सोरेन उनके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे.इनके राज में 10 साल तक आतंकवादी देश में आकर बम धमाके करते थे. ये लोग कुछ नहीं करते थे. आपने मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाया. हमने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया.

कांग्रेस पार्टी 70 साल से राम मंदिर को लटका, अटका और भटका रही थी. मोदी सरकार ने 5 साल में केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया, मंदिर बनाया और प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम का जयघोष भी किया. राहुल बाबा आज तक राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए. अमित शाह ने कहा कि 550 साल के बाद पहली बार रामलला ने अपनी दीपावली टेंट की बजाय मंदिर में मनायी.

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने देवघर का नया हवाई अड्डा भी बनाया और देश भर के यात्री अब यहां आते हैं. हेमंत बाबू घुस-घुसकर प्रचार कर रहे हैं कि सहारा के पैसों का क्या हुआ? अमित शाह ने कहा कि हेमंत बाबू और राहुल गांधी से पूछता हूं कि जब सहारा का पैसा डूबा, सरकार किसकी थी?

अमित शाह ने कहा कि सहारा में जिन लोगों का पैसा डूबा है- उनका एक-एक पैसा हम वापस कराएंगे.अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी पत्थर पर लकीर होती है.उन्होंने पूछा कि हेमंत सोरेन ने जो बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, मिला क्या?

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लोग झारखंड को अपना एटीएम बनाना चाहते हैं.

झारखंड का विकास होगा. यहां के लोगों का विकास होगा.अमित शाह ने कहा कि झारखंड में आप सब मिलकर 20 नवंबर को इवीएम पर कमल फूल का बटन दबा दो, झामुमो सरकार के साथ-साथ झारखंड में घुसपैठियों का भी समय खत्म हो जाएगा.

Loading

गांडेय में किला ठोंक दो,मुनिया दीदी को जिता दो,झारखंड में सरकार अपने आप बदल जाएगी..अमित शाह

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports