गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार

जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मियों से जुड़े समस्याओं को सुनने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एक विशेष बैठक

Views: 1782
0 0
Read Time:3 Minute, 44 Second
जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मियों से जुड़े समस्याओं को सुनने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एक विशेष बैठक

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:-
आज गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विभागों / कार्यालयों में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मियों ने बैठक में भाग लिया एवं मौके पर उप विकास आयुक्त भी बैठक में मौजूद रहें।उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं की एक एक कर समस्याओं को सुना एवं उससे संबंधित समाधान पर विस्तृत परिचर्चा की।

इस दौरान महिला अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा कई मुख्य बिंदुओं को उपायुक्त के समक्ष रखा गया। जिसमें देर शाम कार्यालय के निकटतम मुख्य स्थानों में अत्यधिक अंधेरे होने की समस्या, सुरक्षा से संबंधित समस्या,मासिक धर्म में कार्यालयों में मेडिकल किट एवं रेस्ट रूम की ना होने की समस्या आदि जैसे कई मुख्य बिंदुओं को उपायुक्त के समक्ष रखा गया।

इस दौरान बैठक में सभी महिलाओं की समस्याओं को उपायुक्त ने विस्तृत रूप से सुना। उन्होंने कई समस्याओं का समाधान भी निकाला। उपायुक्त ने महिलाओं के मासिक चक्र के लिए सभी कार्यालयों में मेडिकल किट रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट के ना होने से सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिलाओं को समस्या हो सकती है वैसे स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मियों से जुड़े समस्याओं को सुनने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एक विशेष बैठक

उन्होंने महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए एक कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया जिसमें कमिटी मेंबर में केवल महिला अधिकारी ही शामिल होंगी। वहीं उन्होंने बाहर से जिले में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए एक वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने की योजना बनाई साथ ही मुख्य कार्यालयों के बाहर एक कंप्लेन बॉक्स भी रखने को कहा गया,ताकि महिलाएं अपनी वैसे समस्या जो गुप्त रखना चाहती हैं को उस कंप्लेन बॉक्स में लिख कर डाल सके।
उपायुक्त ने सभी महिलाओं को आश्वस्थ्य किया कि उनकी समस्याएं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा प्राथमिक रहेगी एवं उनके समस्याओं का निस्पादन त्वरित रूप से किया जाएगा।

मौके पर जिले की महिला थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जिले की कोई भी महिला, महिला हेल्प लाइन नंबर 112 एवं जिला महिला थाना नंबर 9431707012 पर महिलाओं से जुड़े किसी भी समस्या के लिए बेझिझक कॉल करने को कहा।

Loading

जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मियों से जुड़े समस्याओं को सुनने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एक विशेष बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button