Views: 932
0 0
जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा की ओर से न्यू केबुल टाउन दुर्गापूजा मैदान में दीपावली मिलन समारोह आयोजित की गयी।समारोह में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथों के अध्यक्ष, भवन के प्रभारी, सह-प्रभारी समेत विभिन्न बूथों के हजारों सदस्यगण मौजूद थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद,…

जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित
Read Time:4 Minute, 7 Second
जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित


जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा की ओर से न्यू केबुल टाउन दुर्गापूजा मैदान में दीपावली मिलन समारोह आयोजित की गयी।
समारोह में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथों के अध्यक्ष, भवन के प्रभारी, सह-प्रभारी समेत विभिन्न बूथों के हजारों सदस्यगण मौजूद थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, लोकसभा क्लस्टर प्रमुख भावना बोहरा समेत पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य नेतागण मुख्यरूप से शामिल थे।

जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

सभी वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। समारोह में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने एक स्वर में पूर्वी विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प लिया । समारोह में मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने किया।


भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि आपकी बहन, बेटी और आपकी बहु आपके आशीर्वाद और स्नेह से इस क्षेत्र की सेविका बनने के लिए आपके बीच हैं। सभी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूँ कि वे पूरी ऊर्जा और उत्साह से जनता के बीच भाजपा सरकार के पंचप्रण को लेकर जाएं और उनसे आशीर्वाद और समर्थन लें जिससे कि जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का खोया गौरव हम सब कार्यकर्ताओं को फिर से प्राप्त हो सके। भाजपा की जीत केवल हमारी पार्टी की जीत नहीं होगी, बल्कि यह एक समृद्ध और सशक्त जमशेदपुर पूर्वी के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ‘ न कोई चूक, न कोई भूल, पूर्वी में खिलेगा कमल का फूल ‘ के संकल्प के साथ हम भाजपा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की बड़ी जीत को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे। पूर्णिमा साहू पहली बार प्रत्याशी अवश्य बनी हैं, लेकिन उनके सामाजिक सेवा के अनुभव और जनता के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें कम समय में विशेष मुकाम दिलाया है। जमशेदपुर पूर्वी के प्रबुद्ध मतदाता इस चुनाव में विकास और सुशासन को समर्पित भाजपा सरकार बनाएं।


सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, पवन अग्रवाल समेत अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।
समारोह में कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, सागर राय, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, सुरज साह, जीवन साहू, सुरेश शर्मा, युवराज सिंह, बबलू गोप, सतवीर सिंह सोमू समेत भवन प्रभारी, सह प्रभारी, सभी बूथों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports