झारखंडस्थानीय समाचार
कुट्टी काटने की मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत


कोडरमा :- जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के डोईयाडीह में रविवार सुबह कुट्टी काटने की मशीन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
कुट्टी काटने की मशीन से गंभीर रूप से घायल युवक को उसके परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान तिलैया प्रखंड के अंतर्गत डोईयाडीह निवासी अनिल साव के रूप में की गई है.
![]()




