Views: 469
0 0
लातेहार में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, महागठबंधन प्रत्याशी ने की सरकार की योजनाओं की सराहना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

लातेहार में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, महागठबंधन प्रत्याशी ने की सरकार की योजनाओं की सराहना

लातेहार :- कांग्रेस पार्टी ने रविवार को लक्ष्मी होटल में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने की। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने किया। इस अवसर पर लातेहार के महागठबंधन प्रत्याशी और विधायक बैजनाथ राम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद…

लातेहार में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, महागठबंधन प्रत्याशी ने की सरकार की योजनाओं की सराहना
Read Time:3 Minute, 30 Second
लातेहार में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, महागठबंधन प्रत्याशी ने की सरकार की योजनाओं की सराहना

लातेहार :- कांग्रेस पार्टी ने रविवार को लक्ष्मी होटल में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने की। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने किया। इस अवसर पर लातेहार के महागठबंधन प्रत्याशी और विधायक बैजनाथ राम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैजनाथ राम ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में झारखंड सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा, “झारखंड में महिलाओं और किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका व्यापक लाभ गरीब परिवारों को मिला है। अबूआ आवास, ऋण माफी और बिजली बिल माफी जैसी योजनाएं गरीबों के जीवन में बदलाव ला रही हैं।”उन्होंने मइयां सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक की लड़कियों व महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जो परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

राम ने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो उन्हें अपनी सरकार से सवाल करने में कोई हिचक नहीं होगी, और बालूमाथ में अस्पताल निर्माण इसका एक उदाहरण है।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी, हेरहंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लाडले खान, चंदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष असगर खान, और अन्य नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए।

सभी ने विधायक बैद्यनाथ राम की कार्यों की प्रशंसा की और आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैद्यनाथ राम ने महागठबंधन के अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया, जैसे कि बिजली बिल माफी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना, और दो लाख रुपये की कृषि ऋण माफी योजना।

उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि लातेहार विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ बनाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को झूठे आरोप में छह महीने तक बीजेपी ने जेल में रखा। फिर भी इस सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।”


कार्यक्रम में कई युवा कांग्रेस और कांग्रेस नेता उपस्थित थे, जिन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने महागठबंधन के झामुमों प्रत्याशी बैद्यनाथ राम को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

Loading

लातेहार में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, महागठबंधन प्रत्याशी ने की सरकार की योजनाओं की सराहना

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports