झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की

लातेहार:- डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) ने झारखंड में 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।लातेहार जिला अध्यक्ष, राजेंद्र राम ने प्रदेश अध्यक्ष को बुके देखकर स्वागत किया ।यह जानकारी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो ने कहा बैठक के दौरान जानकारी दी। आगे उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकाश के पथ पर चलना है।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की

डब्लू महतो ने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) हमेशा से गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज उठाती आई है, और इस बार भी जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी झारखंड की जनता की समस्याओं को न केवल राज्य में, बल्कि दिल्ली तक पहुंचाने का कार्य करेगी, जिसमें मंत्री जीतन राम मांझी की अहम भूमिका होगी।25 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भारत सरकार लातेहार में आएंगे और गढ़वा को भीजाएंगे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक ढांचे में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तुलसीराम को लातेहार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि रंजीत को युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, अतुल सिंह को युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है।

बैठक में भारी संख्या में पार्टी समर्थक और सदस्य तुलसीराम, मनोज भुईया, उपेंद्र भैया, प्रेम भुईया, नारायण भुईया, संतोष भुईया, सागर कुमार और शाहिद इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button