नई दिल्ली

पटियाला में पिटबुल का खौफनाक हमला, किराए का मकान देखने पहुंचे दंपति गंभीर घायल; CCTV फुटेज वायरल

Views: 68
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

पटियाला। पटियाला के घुम्मन नगर में किराए का मकान देखने पहुंचे एक दंपति पर पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ितों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है।

पीड़ित अंकित सभरवाल के अनुसार, मंगलवार शाम वह अपनी पत्नी शिफाली के साथ एक प्रॉपर्टी डीलर के कहने पर घुम्मन नगर में किराए का मकान देखने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने मकान का मुख्य गेट खोला, अंदर मौजूद पिटबुल ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

अंकित ने बताया कि कुत्ते ने सबसे पहले उनकी पत्नी को निशाना बनाया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। शिफाली की दोनों बाजुओं और जांघों पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें मेजर सर्जरी करानी पड़ी। फिलहाल उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

पटियाला में पिटबुल का खौफनाक हमला, किराए का मकान देखने पहुंचे दंपति गंभीर घायल; CCTV फुटेज वायरल

पत्नी को बचाने के दौरान अंकित भी कुत्ते की चपेट में आ गए। उनके पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे घाव हुए हैं और कई जगह टांके लगाए गए हैं। अंकित का कहना है कि कुत्ता इतना आक्रामक था कि मालिक के रोकने और चिल्लाने के बावजूद वह हमला करता रहा।

लोगों ने लाठी-डंडे लेकर बचाई जान

वायरल सीसीटीवी फुटेज में हमले के बाद अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है। चीख-पुकार सुनकर घर से एक महिला डंडा लेकर बाहर आती है और कुत्ते को रोकने का प्रयास करती है। इसके बावजूद कुत्ता पीछे नहीं हटता। बाद में आसपास के लोग भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल दंपति को कुत्ते से छुड़ाया।

अंकित ने कहा कि यदि आसपास के लोग समय पर नहीं पहुंचते तो घटना और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आक्रामक नस्ल के कुत्तों पर प्रतिबंध की तैयारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि शहर में पिटबुल जैसी खतरनाक और आक्रामक नस्ल के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की आगामी हाउस मीटिंग में इस संबंध में विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित अंकित सभरवाल के बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। कुत्ते के मालिक की कथित लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button