ट्रेडिंगउत्तर प्रदेशनई दिल्लीमुंबई

बिजनौर में मृत मिली सात वर्षीय नाबालिग, हत्या की आशंका

Views: 406
0 0
Read Time:5 Minute, 28 Second
बिजनौर में मृत मिली सात वर्षीय नाबालिग, हत्या की आशंका

बिजनौर (Rns): उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कथित तौर पर लापता हुई एक सात वर्षीय लड़की का शव एक नाले में मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना नहटौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला छापेग्रान की है। पुलिस के मुताबिक लड़की सोमवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। अंतत: उसका शव मंगलवार शाम को एक नाले से बरामद किया गया। बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सात वर्षीय लड़की अलशिफा के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उन्होंने कहा, “हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि लड़की अपने घर से करीब 500 मीटर दूर सुनसान जगह पर कैसे पहुंची।” उन्होंने बताया कि आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी ने कहा बताया कि मामले को सुलझाने के लिए चार टीमों को लगाया गया है।


हैदराबाद स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस पटरी से उतरी, पांच घायल

बिजनौर में मृत मिली सात वर्षीय नाबालिग, हत्या की आशंका


हैदराबाद (Rns): हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर बुधवार को चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से कम से कम पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को रेलवे कर्मचारियों द्वारा अस्पताल ले जाने के लिए स्टेशन से बाहर ले जाते देखा गया। हादसा उस समय हुआ जब प्लेटफार्म नंबर पांच पर आ रही ट्रेन अनियंत्रित होकर बगल की दीवार से जा टकराई। इससे तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) की टीमें रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। नामपल्ली चारमीनार एक्सप्रेस का अंतिम पड़ाव है। तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान किया जाए।


शिवसेना के बागी विधायकों का आज तय होगा भविष्य, स्पीकर सुनाएंगे फैसला; CM शिंदे की कुर्सी बचेगी या जाएगी?

बिजनौर में मृत मिली सात वर्षीय नाबालिग, हत्या की आशंका


मुंबई 10 Jan, (Rns) : शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता संबंधी याचिका पर 10 जनवरी को शाम चार बजे नार्वेकर को फैसला सुनाना है। इससे ठीक पहले शिवसेना (यूबीटी) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। उद्धव ठाकरे गुट ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की मुलाकात पर आपत्ति जताई है। हलफनामे में कहा गया है कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसला देने से पहले स्पीकर का मुख्यमंत्री से मिलना गलत है। उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से कहा, हलफनामा सोमवार को दायर किया गया। अगर न्यायाधीश (नार्वेकर) आरोपी से मिलने जाते हैं, तो हमें न्यायाधीश से क्या उम्मीद करनी चाहिये। राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास वर्षा में रविवार को मुलाकात की थी। इससे पहले भी दोनों के बीच पिछले साल अक्तूबर में मुलाकात हुई थी। वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधायकों की अयोग्यता मामले में विधानसभा अध्यक्ष का फैसला कुछ भी हो, उसका शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गठबंधन सरकार कानूनी रूप से वैध है और उम्मीद है कि विधानसभा अध्यक्ष का फैसला विधायकों को न्याय प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, विधानसभा अध्यक्ष उचित और कानूनी रूप से न्यायसंगत फैसला करेंगे। हमारा पक्ष मजबूत है। हमारी सरकार कानूनी तौर पर मजबूत है। हमें उम्मीद है कि विधानसभा अध्यक्ष से हमें न्याय मिलेगा। हमारी सरकार कल भी स्थिर थी और कल भी स्थिर रहेगी।

Loading

बिजनौर में मृत मिली सात वर्षीय नाबालिग, हत्या की आशंका

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button