झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार

विधानसभा चुनाव के मध्य नजर डॉ अजय कुमार ने किया खुला पत्र जारी,भाजपा पर हमला बोला

Views: 179
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second
विधानसभा चुनाव के मध्य नजर डॉ अजय कुमार ने किया खुला पत्र जारी,भाजपा पर हमला बोला

जमशेदपुर :- पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.अजय कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेताओं के नाम भाजपा से सावधान रहने के लिए खुला पत्र जारी किया है। पत्र में उल्लेख है कि भाजपा की डिवाईड एवं रुल की नीति के संबंध में लोगों को जागरुक करना हम सब की जिम्मेवारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में नफरत फैला कर लोगों को बांटने का कार्य कर रही है. उनका एक ही मकसद है फूट डालो और राज करो ।

जो भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भारत विविधताओं का देश है. यहां हर जाति एवं धर्म के लोग आपस में भाईचारे के साथ रहते हैं। परंतु भाजपा भावनाएं भड़काने में हमेशा आगे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मईंया योजना आधी आबादी के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमाण है. हम केंद्र सरकार के सहयोग के बिना लगातार विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं. जो बीजेपी के शीर्ष नेताओं को पच नहीं रहा है. आज भाजपा झारखंड में नफरत का जहर फैलाने का प्रयास कर रही है.

इससे सावधान रहने की जरुरत है तथा आम लोगों को भी सावधान करना है. हमें 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देना है. इसके लिए हमें एकजुट रहने की आवश्यकता है. अपनी ऊर्जा को सकरात्मक कार्यों में लगाना है औऱ झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना है ताकि झारखंड को हम विकसित राज्य बना सकें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button