Views: 601
0 0
घाघरा प्रखण्ड कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम में डॉक्टर आशा लकड़ा हुई शामिल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

घाघरा प्रखण्ड कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम में डॉक्टर आशा लकड़ा हुई शामिल

घाघरा से प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट – घाघरा(गुमला):- घाघरा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा मुख्य रूप से शामिल हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य आशा लकड़ा,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू,प्रखंड प्रमुख सविता देवी ,…

घाघरा प्रखण्ड कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम में डॉक्टर आशा लकड़ा हुई शामिल
Read Time:5 Minute, 49 Second
घाघरा प्रखण्ड कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम में डॉक्टर आशा लकड़ा हुई शामिल

घाघरा से प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट –

घाघरा प्रखण्ड कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम में डॉक्टर आशा लकड़ा हुई शामिल

घाघरा(गुमला):- घाघरा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा मुख्य रूप से शामिल हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य आशा लकड़ा,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू,प्रखंड प्रमुख सविता देवी , बीडीओ दिनेश कुमार ,सीओ आशीष कुमार मंडल संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

आशा लकड़ा ने जन संवाद के द्वारा घाघरा प्रखंड के आदिवासी समुदाय के लोगों से उनकी समस्या को लेकर सीधा संवाद स्थापित किया गया।जिसपर ग्रामीणों के द्वारा आवास योजना, सड़क, बिजली, राशन कार्ड, पानी जमीन संबंधित डीलरों के द्वारा राशन नहीं देने का मामला मुख्य रूप से सामने आई।साथ ही संजू भगत विमला पंचायत के हिसिर गांव में रोड पानी एवं खराब जल मीनार की बात रखी।वही संतोष उरांव बेलागड़ा पंचायत के हालमाटी गाँव के गेंदा फूल महिला मंडल के द्वारा राशन नहीं देने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि खतियान में नाम व जाति में गड़बड़ी हुई है।इसको गंभीरता से देखते हुए प्रखंड अंचलाधिकारी को मामले को देखने के लिए बोला गया है। क्योंकि 1932 के खतियान में सर्वे के टाइम यह गलती हुई है। इसे सुधार करने के लिए मैं आगे भी बात रखूंगी।

प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने लिखित आवेदन देते हुए टाना भगत डिग्री कॉलेज में बने नए छात्रावास की मरम्मत करने और रन्हे स्टेडियम का सुंदरीकरण कराने की मांग की वही रुकी से विमरला तक सड़क इटकीरी से भैंस बेथान तक सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन दिया गया, जिस पर आशा लकड़ा के द्वारा कहा गया की इटकीरी से भैंस बथान तक का रोड आयोग के राज्य स्तरीय बैठक में उक्त सड़क की बात रखी गई है और उसका प्रकलण जल्द बनाकर सड़क का निर्माण होगा।

वहीं रुकी से विमरला तक के लिए स्टेट में आवेदन आयोग की तरफ से दी जाएगी ताकि जल्द सड़क का निर्माण कराया जा सके इसके साथ ही निधियां टोली के ग्रामीणों ने डीलर विष्णु उरांव से राशन नहीं दिए जाने की शिकायत भी किया जिस पर आशा लड़का ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से युक्त राशन डीलर पर जांच कर कार्रवाई की बात की ।

वही विमरला गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंचने की बात ग्रामीणों द्वारा कही गई जिस पर वीडियो दिनेश कुमार को 7 दिनों के अंदर बिजली से संबंधित कार्य करने को लेकर निर्देश दिया।

इसके साथ ही आशा लकड़ा ने बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी में सेविकाओं को दिए गए बर्तन में कम वजन का बांटे जाने की शिकायत से संबंधित मामले को सुपरवाइजर से पूछा बर्तन बांटने में जनप्रतिनिधियों के अपेक्षित करने के के लिए पूछा तो बताया कि उक्त बर्तन स्टेट से ही मुहैया कराई गई है, जिस पर आशा लकड़ा ने कहा कि विभाग के स्टेट सचिव से इस मामले में जवाब मांगा जाएगा।

वही बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर जयमाला देवी को आंगनबाड़ी में निरीक्षण से संबंधित पूछताछ की गई जिस पर सुपरवाइजर द्वारा कहा गया की 15 दिन पहले ही ट्रांसफर होकर मैं यहां आई हूं अभी तक निरीक्षण के लिए कहीं नहीं जा सकता हूं जिस पर आशा लकड़ा ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहां की सिर्फ ऑफिस में रहने से काम नहीं चलेगा। आंगनबाड़ी केंद्र में भी जाकर निरीक्षण करें कि बच्चों को पूरी व्यवस्था मिल पा रही है कि नहीं, एवं उपस्थित दिव्यांग जनों के लिए आशा लकड़ा के द्वारा ट्राई साइकिल का विवरण किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला आपूर्ति अधिकारी प्रमुख सविता देवी उप प्रमुख शिवदेवी पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी कृष्णा लोहार गोपाल गोप सूरज मुनि देवी अलका देवी अशोक कुमार सहित के पंचायत के मुखिया पंचायत कर्मी ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित है ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports