स्थानीय समाचार

सतबरवा प्रखंड में बड़ा एक्शन: बीडीओ गैरहाजिर, लिपिक निलंबन के निर्देश

Views: 41
1 0
Read Time:2 Minute, 2 Second
सतबरवा प्रखंड में बड़ा एक्शन: बीडीओ गैरहाजिर, लिपिक निलंबन के निर्देश

सतबरवा / प्रतिनिधि

सतबरवा/पलामू:- पलामू जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सतबरवा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह अंचल पदाधिकारी अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताई।

मौके पर मौजूद ब्लॉक कर्मियों से जब डीसी ने पूछताछ की, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। पूछताछ के दौरान एक लिपिक द्वारा गलत जानकारी दिए जाने का मामला सामने आया, जिससे नाराज होकर डीसी ने लिपिक को निलंबित करने तथा अंचल पदाधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड पहुंचे ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि उन्हें कार्यालय में प्रवेश तक नहीं दिया जाता और कई घंटों तक बाहर इंतजार करना पड़ता है। बाद में गार्ड द्वारा यह कह दिया जाता है कि अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से उनके काम लंबित रह जाते हैं और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

डीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button