गढ़वाझारखंडस्थानीय समाचार

शिलान्यास कार्यक्रम में,27जेएमएम कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल।

Views: 376
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second
शिलान्यास कार्यक्रम में,27जेएमएम कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल।

सुजित कुमार मेहता।

बिशुनपुरा(गढ़वा):- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक भानू प्रताप शाही ने शनिवार को बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के रमना रेलवे गेट मुख्य सड़क से सारांग गांव होते हुए ग्राम जतपुरा पुल तक 4 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली साढ़े पांच किलोमीटर सड़क सुंदरीकरण कार्य का किया शिलान्यास। वहीं शिलान्यास कार्यक्रम में जेएमएम पार्टी को छोड़कर 27 लोग हुए भाजपा में शामिल। जहां नए लोगों को विधायक भानू प्रताप शाही ने अंगवस्त्र तथा माला पहनाकर अपने पार्टी में किया स्वागत। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा की हमसे पहले भी यह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 विधायक बने, लेकिन बिशुनपुरा प्रखंड में आज हमारे द्वारा कई योजनाओं जैसे प्रखण्ड, थाना, पुल, रोड, हाई स्कूल, प्लस टू विद्यालय, हॉस्पिटल, बांकी नदी नहर परियोजना का पकीकरण का कार्य मेरे द्वारा किया गया है। बाकि लोगो ने अपने कार्यकाल मे इस कार्य को पुरा नही किया था।

शिलान्यास कार्यक्रम में,27जेएमएम कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल।

वहीं उन्होंने सारांग पंचायत अंर्तगत गांव से पंचायत, हाई स्कूल, बिजली सब स्टेशन बनाने की बात कही। वहीं उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने ने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों का भारत ही नहीं पूरे दुनियां में डंका बज रही है। अगर नरेंद्र मोदी की फिर से केन्द्र में सरकार बनती है तो 2 वर्ष के अंदर बाकी बचे लोगों को पक्का मकान(आवास) बनेगी। वहीं कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी दयानंद भगत, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल चौबे, सांसद प्रतिनिधी पुलस्त शुक्ला, सारांग पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि सह जिला शोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, कुंदन चौरसिया, सोना ठाकुर, कामेश्वर राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

शिलान्यास कार्यक्रम में,27जेएमएम कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button