स्थानीय समाचार

नगरपालिका चुनाव को लेकर शहर में फ्लैग मार्च, शांति एवं निष्पक्ष मतदान का संदेश

Views: 55
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
नगरपालिका चुनाव को लेकर शहर में फ्लैग मार्च, शांति एवं निष्पक्ष मतदान का संदेश

पाकुड़:
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी के नेतृत्व में शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर परिषद प्रशासक, नगर थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों की संयुक्त भागीदारी रही।

फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा, जहां आमजन को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। साथ ही असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई कि चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मतदान दिवस पर बढ़-चढ़कर भाग लें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button