Views: 159
0 0
झारखण्ड आन्दोलनकारी अपने मान सम्मान व स्वाभिमान के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार : सतीश कुमार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

झारखण्ड आन्दोलनकारी अपने मान सम्मान व स्वाभिमान के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार : सतीश कुमार

पलामू:- झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने राचीं स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में राज्य के सभी जिला के आन्दोलनकारियो की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता बिदेशी महतो ने किया।संस्थापक व प्रधान महासचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखण्ड सरकार से आन्दोलनकारियो कि उपेक्षा अब सहन नहीं कर सकते, 30 सितंबर तक सरकार कोई निर्णय नहीं…

झारखण्ड आन्दोलनकारी अपने मान सम्मान व स्वाभिमान के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार : सतीश कुमार
Read Time:3 Minute, 35 Second
झारखण्ड आन्दोलनकारी अपने मान सम्मान व स्वाभिमान के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार : सतीश कुमार

पलामू:- झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने राचीं स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में राज्य के सभी जिला के आन्दोलनकारियो की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता बिदेशी महतो ने किया।संस्थापक व प्रधान महासचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखण्ड सरकार से आन्दोलनकारियो कि उपेक्षा अब सहन नहीं कर सकते, 30 सितंबर तक सरकार कोई निर्णय नहीं लेती तो हेमन्त सोरेन मुख्य मंत्री का आवास का घेराव कर हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा।

रोजलिन तिर्की ने कहा कि सरकार आन्दोलनकारी को गुमराह कर रही है। जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर आन्दोलनकारियो को सम्मान पेंशन योजना लागू करने मे कतरा रहे हैं। इनके मंत्री और बिधायक बिधान सभा अध्यक्ष या खुद मुख्यमंत्री ने हमारे प्रतिनिधि मंडल को कई बार आश्वासन दिया मगर सब ढाक के तीन पात।

पलामू के बाल किसुन उरांव ने समिक्षात्मक बैठक में 11 सितंबर को झारखंड बंद की सफलता पर प्रसंसा व्यक्त किया। जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि झारखण्ड सरकार आन्दोलनकारीयो के नजरअन्दाज का भरपाई करना पडेगा। आन्दोलनकारी 30 सितंबर को मुख्यमंत्री का अवास का घेराव कर राज्य में हेमन्त सरकार का मटिया मेट करने का संकल्प लेंगे।पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष बिकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री घेराव कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल से हजारों आन्दोलनकारी शामिल होंगे। तमाम आन्दोलनकारी अपने पारम्परिक अस्त्र शस्त्र व ढोल नगाड़े व बाद्य यंत्र से सुसज्जित रहेंगे।

केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार ने आह्वान किया कि मुख्यमंत्री का घेराव कार्यक्रम इतिहासिक बनाये हमारी एकजुटता सरकार के लिए सबक बने हमारे लाखो आन्दोलनकारी परिवार रांची के सड़कों पर उतर कर हेमंत सोरेन सरकार का तिकड़म को बेनकाब करेंगे, मोर्चा तो बडी कुर्बानी के बदौलत राज्य की स्थापना करायी अब संघर्ष के बदौलत बेहतर राज्य बनायेगे। 25 सितंबर तक सरकार आन्दोलनकारीयो के सवाल पर कैबिनेट में निर्णय नहीं लेती तो इनके पुन: सरकार बनाने की सपना को चकनाचूर करेंगे।

कार्यक्रम में जिदन कोल श्याम बिहारी प्रजापति बुधन कोल सोमारी देवी निलू देवी प्रकाश खलको जमालुदीन अंसारी बिरसा उराव अमित राव चन्द्रवंशी महेंद्र ठाकुर मंजुर आलम संतोष सिंह सुखदेव महतो संजय महतो समेत राज्य के 24 जिला के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports