Views: 439
0 0
मुफ्त मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगों ने दर्जनों लोगों को चूना लगाया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मुफ्त मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगों ने दर्जनों लोगों को चूना लगाया

झारखंड:- साहेबगंज में ठगी का अजीब मामले सामने आया है. मुफ्त मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगों ने दर्जनों लोगों को चूना लगा दिया. मामला साहेबगंज के रंगा थाना क्षेत्र स्थित तिलभीठा गांव का है. 14 अगस्त को वाहन से चार पांच लोग गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के एनजीओ का सदस्य बताते हैं. आदिम…

मुफ्त मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगों ने दर्जनों लोगों को चूना लगाया
Read Time:2 Minute, 37 Second
मुफ्त मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगों ने दर्जनों लोगों को चूना लगाया

झारखंड:- साहेबगंज में ठगी का अजीब मामले सामने आया है. मुफ्त मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगों ने दर्जनों लोगों को चूना लगा दिया. मामला साहेबगंज के रंगा थाना क्षेत्र स्थित तिलभीठा गांव का है.

14 अगस्त को वाहन से चार पांच लोग गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के एनजीओ का सदस्य बताते हैं. आदिम जनजाति पहाड़िया के लोगों को मुफ्त मच्छरदानी का झांसा दिया जाता है.बिना पैसे के मच्छरदानी मिलने की खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों से आधार कार्ड और अंगूठे का निशान लेकर टीम चली गयी. मुफ्त में मच्छरदानी पाकर भोले भाले ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. आने वाले कल से बेखबर उन्होंने सोचा कि रात में अब चैन की नींद सो सकेंगे. अगली सुबह जरूरत पड़ने पर ग्रामीण बैंक पहुंचे. बैंक प्रबंधन ने बताया कि खाते से रकम की निकासी कर ली गयी है.

खाते से रकम गायब होने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गयी. मुफ्त मच्छरदानी लेने वाले एक एक कर बैंक खाता चेक किया. सभी ग्रामीणों के खाते से पैसा गायब हो चुका था. धोखाधड़ी का शिकार हुए ग्रामीणों ने मामले की शिकायत रांगा थाने से की है. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह तक जानकारी पहुंची. उन्होंने संज्ञान लेते हुए बरहरवा एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठन कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है.

उन्होंने कहा कि जालसाजों को बख्शा नहीं जायेगा. बहरहाल, मुफ्त के चक्कर में सौ से ज्यादा ग्रामीण लाखों रुपये गंवा चुके हैं. 150 रुपये की मच्छरदानी के बदले किसी के खाते से दो हजार, किसी के खाते से तीन हजार की निकासी की जा चुकी है. आदिम जनजाति समुदाय के लोग पहाड़ों पर मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन चलाते हैं.ठगी का शिकार होने से ग्रामीणों में मायूसी है.

Loading

मुफ्त मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगों ने दर्जनों लोगों को चूना लगाया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports