राँची :– नगर प्रशासक संदीप सिंह ने शनिवार को सेवा सदन के पास स्थित तीन एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण निगम के अन्य पदाधिकारियों व अभियंताओं के साथ किया. प्लांट के साथ-साथ प्रशासक ने आस-पास के क्षेत्रों का जायजा भी लिया.प्रशासक ने टीम को आस-पास के नालों की नियमित सफाई व गाद हटवाने का निर्देश दिया. अभियंताओं को एसटीपी की नियमित मॉनिटरिंग व फूल कैपेसिटी पर क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया.
मौके पर अभियंताओं ने बताया कि वर्तमान में एसटीपी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है और स्वच्छ पानी को तालाब में छोड़ा जा रहा है.प्रशासक ने आस-पास रहने वाले लोगों से भी बातचीत की. इस दौरान उन्हें इलाके में जल-जमाव व नाली जाम की समस्याओं से अवगत कराया गया.
प्रशासक ने संबंधित पदाधिकारियों को इस पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.नगर प्रशासक ने मोरहाबादी स्थित 4.8 करोड़ की लागत से बन रहे वेंडिंग जोन का भी निरीक्षण किया. प्रशासक ने वेंडिंग जोन का काम पूरा करने व 15 नवंबर तक इसके हैंडओर की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया.
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,