सीतामढ़ी:- (आरएनएस) बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा स्थित बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव (तेलियाही) में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव तालाब से बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने अपने तीनों बच्चों के संग तालाब में कूदकर जान दी है।
महिला का पति लुधियाना में सिलाई करता है। महिला की पति के साथ झगड़ा चल रहा था।
मृतकों की पहचान गांव के संजीव कुमार की 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी, 6 वर्षीय आर्यन, 4 वर्षीय सुशांत और डेढ़ वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। महिला के घर में आगजनी होने की भी जानकारी सामने आई है। बंद पक्के मकान के अंदर आग से काफी सारा सामान जलकर राख हो गया है।
लोगों का कहना है कि घर से धुआं उठता हुआ देखकर जब दौड़े तो मकान में ताला लटका हुआ था। घर के अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। यह देखकर सभी और घबरा गए उन्हें लगने लगा की ऐसा न हो कि चारों अंदर ही जल गए हो। अंदर चेक करने पर कोई भी ना था। इसके बाद गांव में लगे जन्माष्टमी मेले में लगे माइक से लोगों ने अनाउंस करवाया।
महिला के नाम से पुकार किया गया, ताकि वह कहीं मेला घूमने आई हो, तो अनाउंसमेंट सुनकर अपने घर लौट जाए। रात भर लोग चिंतित रहे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,