स्थानीय समाचार

नशे में धुत छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को लाठी डंडे से पीट-पीटकर की हत्या,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Views: 260
0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second
नशे में धुत छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को लाठी डंडे से पीट-पीटकर की हत्या,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट:-

घाघरा(गुमला):- घाघरा थाना अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुटवा जोकारी में सगे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या लाठी डंडे से पीटकर कर दी। घटना शनिवार की रात की है। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार शनिवार की रात नशे की हालत में दारू को लेकर दोनो भाई अजय टोप्पो एवं बसंत टोप्पो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई अजय टोप्पो ने अपने बड़े भाई बसंत 42 वर्ष को घर मे रखे लाठी डंडे से पीटने लगा। नशे की हालत में अजय को इतना भी होश नही था कि वह अत्यधिक चोटिल हो गया है। बसंत के सर में चोट एवं अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गयी। इधर घटना की जानकारी मिलने पर घाघरा पुलिस रविवार को गुटवा जोकारी पहुँची और आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शव का पंचानामा करते हुवे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button