Views: 475
3 0
लातेहार का लाल ने किया कमाल,खुद का यूट्यूब चैनल किया खड़ा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार का लाल ने किया कमाल,खुद का यूट्यूब चैनल किया खड़ा

लातेहार:- लातेहार के अंबाकोठी निवासी अमरदीप नें खुद का यूट्यूब चैनल बनाया है।जब दिल मे कुछ कर गुजरने की तम्मना हो तो बड़ी से बड़ी मुसीबत भी उस शख्स को राह देने पर मजबूर हो जाती है।अम्बाकोठी मुहल्ला के रहने वाला 24 वार्षिय अमरदीप मोदनवाल गरीबी के बीच मे पला बढ़ा और एक्टिंग के क्षेत्र…

लातेहार का लाल ने किया कमाल,खुद का यूट्यूब चैनल किया खड़ा
Read Time:4 Minute, 8 Second
लातेहार का लाल ने किया कमाल,खुद का यूट्यूब चैनल किया खड़ा
https://youtu.be/dzE7P-YhW7E?si=vQuoyT0nIzsHwVC6

लातेहार:- लातेहार के अंबाकोठी निवासी अमरदीप नें खुद का यूट्यूब चैनल बनाया है।जब दिल मे कुछ कर गुजरने की तम्मना हो तो बड़ी से बड़ी मुसीबत भी उस शख्स को राह देने पर मजबूर हो जाती है।अम्बाकोठी मुहल्ला के रहने वाला 24 वार्षिय अमरदीप मोदनवाल गरीबी के बीच मे पला बढ़ा और एक्टिंग के क्षेत्र मे अपना नाम कमाना चाहता है।इसी लक्ष्य को सोचते हुए उसने यूट्यूब इंस्टाग्राम वीडियो को अपने सफलता के सीढ़ी बनाई। इस कड़ी मे अमरदीप 2016 से यूट्यूब और टिकटोक पर अपना वीडियो अपलोड करने लगा।शुरुवाती दौर मे लोगो नें खूब मज़ाक उड़ाया लेकिन उसने अपनी जिद्द नहीं छोडी और मेहनत तो रंग लाना ही था उसी दौरान वर्ष 2018 मे मुंबई के कलाकारों नें टीवी इंडस्ट्री मे काम करने का ऑफर दिय। घर मे आर्थिक तंगी के कारण अमरदीप के मुंबई जाने तक के पैसे नहीं थे लेकिन मन मे कुछ नया करने का लगन था।अततःजनवरी 2019 मे अमरदीप सोनी और कलर्स टीवी की और से क्रमशः चंद्र गुप्त मौर्य,केसरी नंदन और झांसी की रानी नामक सीरियल मे काम कर के ना की सिर्फ अपने पापा का बल्कि पुरे लातेहार जिले और झारखण्ड राज्य का भी नाम रोशन किया। जिंदगी का मतलब है हर पल परिवर्तन, उसी परिवर्तन मे 2020मे प्राकृतिक ने नया मोड़ ले लिया और अमरदीप को इस कोरोना काल ने जीरो पे ला कर खड़ा कर दिया। अमरदीप को शुरू से ही लोगो की सेवा करना और समाज सेवा मे अपना योगदान देना काफ़ी अच्छा लगता था। उसने कोरोना जैसी विकट परिस्थिति मे फिर से मेडिकल ज्वाइन कर के कितने लोगो की जिंदगी बचाई ।कोरोना ख़त्म होते ही फिर से फ़िल्मी दुनिया मे उड़ान भर दी फिर उसने बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस मे आकर अपनी सपनो को साकार करने मे लग गया।उसने *baroodi bhai official* के नाम से ek चैनल बनाया और उसमे भक्ति गीत लोकगीत जैसी वीडियो बनाकर लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया।अपने कलाकारी से वे अपना शूटिंग लखनऊ, मुंबई ,बनारस अथवा अपनी जन्मभूमि लातेहार मे ही पूरी कर रहा है।वे लातेहार मे अपने साथ साथ छोटे कलाकार भाई को भी अपने विडियो मे रख कर उनके अंदर भी जूनून और कुछ बड़ा करने की लालसा जगा रहा है। अमरदीप मोदनवाल यूट्यूब की दुनिया मे धमाल मचा रहा है उसकी अल्बम शमशान,जहर, कबर,लातेहार के थनवा, खूब धूम मचा रही है और आपको ख़ुशी होंगी की इस सावन मे उनकी अल्बम *जाना पड़ेगा शमशान* लोगो को खूब भा रही है।बता दे की इसकी शूटिंग बनारस के कई घाटों मे हुई है और इस अल्बम मे एक अनोखा किरदार अघोरी के रूप मे नजर आ रहा है।अमरदीप ने बताया की इसकी डाइरेक्टर रतन लाल यादव,सिंगर प्रशांत पाण्डेय, कैमरा मैन कल्लू , गोविंदा,अरविन्द,और सभी प्रोडक्शन के लोग ने काफ़ी मेहनत किया है।अमरदीप ने इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता,भाई- बहन और सभी दोस्तों को दिया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports