Views: 271
0 0
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना

संवाददातालातेहार :- जिले के सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह ने बुधवार को विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है, इसे रोकना जरूरी है। जिस…

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना
Read Time:2 Minute, 5 Second
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना


संवाददाता
लातेहार :-
जिले के सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह ने बुधवार को विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है, इसे रोकना जरूरी है। जिस तरह देश में जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। उससे देश की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। जनसंख्या रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नसबंदी, बंध्याकरण जैसे अभियान चलाये जा रहे है।

उन्होंने कहा कि स्थाई व अस्थाई विधि से जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिले में 35 पुरुष के नसबंदी, 800 महिला का बंध्याकरण, 1500 कॉपर टी, 2000 पीपीआईयूसीडी, 30 पीएआईयूसीडी व 2000 इंजेक्टीबल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर संबोधन करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी।

प्रेस वार्ता के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह, डॉक्टर शोभना टोप्पो, डीपीएम गौरव कुमार ,वेद प्रकाश ने जनसंख्या नियंत्रण करने को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में जाकर जनसंख्या रोकने को लेकर प्रचार प्रसार करेगी।

Loading

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports