स्थानीय समाचार
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात

Views: 176
Read Time:1 Minute, 12 Second

राँची:-झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल-भाकपा-माले (लिबरेशन) गठबंधन को अपना अपार समर्थन देकर जनता ने सरकार के विकास कार्यों पर समर्थन की मुहर लगा दी है.जनता ने साफ कर दिया कि यहां बांटने की राजनीति नहीं चलेगी. विकास ही झारखंड की प्राथमिकता है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि जनता ने लगातार दूसरी बार महागठबंधन पर अपना भरोसा जताया है. इस भरोसे पर हम खरा उतरेंगे. हमाने जो जनकल्याणकारी कार्य शुरू किए, उसे अब गति प्रदान करेंगे.
![]()




