Read Time:53 Second
पलामू:- जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध परिवहन को लेकर वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया,इस दौरान कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया एवं दो वाहनो का ऑनलाइन चालान किया गया जिसे पड़वा थाना परिसर में जब्त कर रखा गया एवं सभी वाहनो पर दंड शुल्क लगाया गया।इन वाहनो पर कोयला,डस्ट, क्लिंकर आदि लोड थे।जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि यह अभियान व्यवसायिक वाहन के खिलाफ निरंतर जारी रहेगा।इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।