Views: 221
0 0
एसवीएम में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोहबाल संसद से होता है नेतृत्व क्षमता एवं

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

एसवीएम में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोहबाल संसद से होता है नेतृत्व क्षमता एवं

संवाददाता,लातेहार :- जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बाल संसद के अंतर्गत किशोर भारती के चयनित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय उपस्थित हुए।कार्यक्रम में आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का…

एसवीएम में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोहबाल संसद से होता है नेतृत्व क्षमता एवं
Read Time:3 Minute, 38 Second
एसवीएम में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोहबाल संसद से होता है नेतृत्व क्षमता एवं


संवाददाता,
लातेहार :- जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बाल संसद के अंतर्गत किशोर भारती के चयनित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय उपस्थित हुए।कार्यक्रम में आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथि परिचय विद्यालय के आचार्य सुरेश ठाकुर ने कराया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि अपना विद्यालय देश का ही एक छोटा रूप है। जिस प्रकार देश के संसद में विभिन्न विभाग होते हैं इसी प्रकार बाल संसद में भी व्यवस्था संबंधी अनेक विभागों का निर्धारण किया गया है।

उनके पदाधिकारी भैया बहन आज शपथ ग्रहण करेंगे और अपने कार्य में लगेंगे। विद्यालय व्यवस्था में भैया बहनों की सहभागिता के लिए बाल संसद का निर्माण किया गया है।तत्पश्चात श्री चौधरी ने मंचासीन विद्यालय प्रबंध कारणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडे के द्वारा बाल संसद सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं संसद सदस्य के दायित्व धारी भैया बहन का शपथ ग्रहण हुआ।

दशम के भैया बादल कुमार ने बाल संसद के प्रधानमंत्री का, कृष कुमार विज्ञान परिषद का, नीतीश कुमार शारीरिक शिक्षा परिषद का, अविनाश कुमार सामाजिक शिक्षा परिषद का ,हर्ष कुमार कला परिषद का ,ऋषिकेश भगत हिंदी भाषा परिषद, आशुतोष कुमार नैतिक एवं आध्यात्मिक परिषद ,शुभम कुमार योग शिक्षा ,अभिषेक कुमार शिक्षण परिषद, अमित कुमार संगीत परिषद पद का शपथ ग्रहण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने भैया बहनों को अपना उद्बोधन देते हुए आगे कहा कि-“बाल संसद विद्यालय में भैया बहनों के नेतृत्व विकास एवं सेवा भाव को जगाने के लिए गठित किया जाता है।

इसमें जो विभाग आपको दिया गया है उसमें अपने गुणों को निखारना है तभी आप एक अच्छे नागरिक बन सकेंगे।वहीँ वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। बाल संसद में चयनित प्रधानमंत्री और संसद सदस्यों के द्वारा सभी आचार्य दीदी जी को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी गई।इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य आचार्या एवं भैया वहां उपस्थित थे।

Loading

एसवीएम में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोहबाल संसद से होता है नेतृत्व क्षमता एवं

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports