Views: 346
0 0
उपायुक्त ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की

संवाददातालातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पशुपालन विभाग एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021–2022, 2023–2024 में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत प्रखंडवार भौतिक प्रगति परिसंपत्ति वितरण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उपायुक्त ने पशुधन…

उपायुक्त ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की
Read Time:3 Minute, 1 Second
उपायुक्त ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की


संवाददाता
लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पशुपालन विभाग एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021–2022, 2023–2024 में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत प्रखंडवार भौतिक प्रगति परिसंपत्ति वितरण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उपायुक्त ने पशुधन योजना अंतर्गत अभी तक हुए प्रगति की समीक्षा के क्रम में संबंधित सभी योजनाओं के संचालन हेतु अपने लक्ष्य को पूर्ण करने एवं जन कल्याण के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई इन योजनाओं को शत प्रतिशत ग्रामीणों तक पहुंचा कर उन्हें इसका लाभ देने का निर्देश दिया गया।

वहीँ बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत परिसंपत्ति वितरण में प्रगति बहुत कम रहने पर असंतोष प्रकट किया गया। प्रखण्ड महुआडांड़, बरवाडीह, हेरहंज में प्रगति कम रहने के कारण संबंधित पशु चिकित्सा पदाधिकारियों को चेतावनी के साथ प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।समीक्षा के क्रम में पशु को मिलने वाले चारा की उपलब्धता की जानकारी, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुओं में हो रहे टीकाकरण कार्य, बकरा विकास योजना, बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना, बतख चूजा वितरण योजना, ब्रायलर कुकुट पालन, सूकर विकास योजना की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को निदेशित किया कि कार्यो को लक्ष्य के अनुरूप करते हुए सभी योग्य लाभुकों को इसका लाभ मिले।21वीं0 पशुधन गणना की आवश्यक तैयारी एवं प्रगणकों के चयन ससमय करने की तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत् पशु शेड निर्माण यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, निदेशक, डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी देवनाथ चौरसिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, एवं प्रखण्ड के पशु चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

उपायुक्त ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports