Views: 187
0 0
सतबरवा:रैयतों व प्रशासन के बीच प्रखंड कार्यालय के सभागार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सतबरवा:रैयतों व प्रशासन के बीच प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई वार्ता विफल

प्रतिनिधि सतबरवासतबरवा:-फोरलेन में अधिग्रहण की जाने वाली रैयती जमीन के समुचित मुआवजे के सवाल पर सोमवार 24 जून को सतबरवा प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रशासन और रैयतों के बीच आज वार्ता हुई। जो असफल रही। रैयतों ने मुआवजे का बढ़ा कर भुगतान करने की मांग की। वार्ता में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने सरकार…

सतबरवा:रैयतों व प्रशासन के बीच प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई वार्ता विफल
Read Time:1 Minute, 54 Second
  • मन माफिक मुआवजा नहीं मिलने पर काम नहीं होने देने की दी चेतावनी
सतबरवा:रैयतों व प्रशासन के बीच प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई वार्ता विफल


प्रतिनिधि सतबरवा
सतबरवा:-फोरलेन में अधिग्रहण की जाने वाली रैयती जमीन के समुचित मुआवजे के सवाल पर सोमवार 24 जून को सतबरवा प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रशासन और रैयतों के बीच आज वार्ता हुई। जो असफल रही। रैयतों ने मुआवजे का बढ़ा कर भुगतान करने की मांग की। वार्ता में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही मुआवजे की राशि भुगतान करने की बात कही। रैयतों ने कहा मुआवजे का दर कम है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। नहीं तो हम हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अपर समाहर्ता ने कहा की दो नोटिस दी जा चुकी है। तीसरी नोटिस हो जाने के बाद कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

इस पर रैयतों ने कहा जरूरत पड़ने पर हम चरणबद्ध शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे। ताकि हमें न्याय मिल सके। हम शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष करेंगे।

इस वार्ता में प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित भू अर्जन पदाधिकारी कामधेनु टुडू सतबरवा के अंचल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की तथा रैयतों की तरफ से कमेटी के जितेंद्र कुमार सिंह सुभाष मेहता पीतांबर यादव जगन्नाथ लाल संजय लाल सहित 15 रैयत शामिल थे। जबकि सैकड़ो रैयत अपनी मांग के समर्थन में बाहर में खड़े थे।

Loading

सतबरवा:रैयतों व प्रशासन के बीच प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई वार्ता विफल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports