संवाददाता,
मनिका/लातेहार :- मनिका थाना क्षेत्र के हेसतू बाजार के समीप रविवार को ग्रामीणों को एक किशोर का शव पड़ा मिला।शव मिलने की सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।बाद में उसकी पहचान 14 वर्षीय रंजन सिंह उर्फ मंगरू सिंह पिता बंधन सिंह के रूप में किया गया।
घटना के बाबत मृतक के पिता बंधन सिंह ने बताया की उनका बेटा शनिवार को हेसातु में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बाजार करने गया था परंतु वापस घर नहीं आया।जिसके बाद हमलोग रात में आस पास में उसकी काफी खोज बिन किया पर कुछ पता नहीं चला।दूसरे दिन ग्रामीणों द्वारा हेसतु बाजार में एक शव मिलने की सूचना पर बंधन सिंह वहां पहुंचे तो देखा की वह शव उनके बेटा रंजन सिंह उर्फ मंगरू सिंह का है।
घटना की सूचना मनिका थाना प्रभारी जेपी शर्मा को मिलने के बाद उन्होंने एसआई मनोज कुमार तथा मिश्र मंझीं को पुलिस बल के साथ घटना स्थल भेजा।घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मृत किशोर के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया तथा घटना के जांच में जुट गई।