संवाददाता,
लातेहार:- सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोने के टोला खुटगड़ी के पास शुक्रवार की देर रात सरयू की ओर से आ रही बोलेरो (सीजी 15 – डी – 5747) अनियंत्रित हो कर राजदेव लोहरा के घर मे जा घुसी । इस दुर्घटना में राजदेव लोहरा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं आरती कुमारी, सकुन्ती देवी और 2 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य है घटना के समय सभी लोग सो रहे थे। घटना के बाद मुखिया राधा देवी और पति जुलेश्वर लोहरा के सार्थक प्रयास और ग्रामीणों की मदद से तत्काल घायलों को लातेहार सदर अस्पताल लाया गया जहां इनका प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए राँची रिम्स रेफर कर दिया। वही घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नवरंग चौक जाम कर दिया। घटना की सूचना और सड़क जाम की सूचना के बाद लातेहार थाना पुलिस सड़क जाम स्थल पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गई गई । वही स्थानीय जुलेश्वर लोहरा ने बताया कि घर मे सो रहे राजदेव लोहरा के घर मे बेलोरो गाड़ी जा घुसा जिससे राजदेव लोहरा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वही 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है । सड़क जाम तभी खुलेगा जब तक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिलेगा । वही घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।