स्थानीय समाचार

महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरकोट ग्राम में भव्य कलश यात्रा का आयोजन

Views: 93
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second
महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरकोट ग्राम में भव्य कलश यात्रा का आयोजन

प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड के सिरकोट ग्राम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चियां शामिल हुईं। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा सिरकोट टोंगरी से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए घोड़ा टांगर स्थित घुड़घुड़ चुवा तालाब पहुंची। वहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक कलश में जल भराया गया। इसके पश्चात श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहां विधिवत पूजन-पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरकोट ग्राम में भव्य कलश यात्रा का आयोजन

पूजा समिति के सदस्य धन कुंवर साहू एवं कृष्णा सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 14 फरवरी को मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन रंगारंग सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में गांव के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button