लातेहार:- जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम की अध्यक्षता में नेतरहाट आवासीय विद्यालय में बच्चों एवं शिक्षको के बीच “बाल संरक्षण एवं सुरक्षा” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले में बाल तस्करी को रोकने एवं अनाथ हुए बच्चों के लिए आंगनबाड़ी स्तर पर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिससे अनाथ हुए बच्चों को Sponsorship योजना से जोड़कर शिक्षा से जोड़ा जा सके। एवं वहां पढ़ने वाले बच्चो को सोशल मिडिया से होने वाले कुप्रभाव एवं बचाव हेतु परामर्श दिया गया। जिले में बच्चों को हर एक तरह से सुरक्षा प्रदान करने के लिए चाईल्ड हेल्प लाईन एवं रेलवे चाईल्ड हेल्प डेस्क संचालित है। जिसके द्वारा बच्चों को बाल मजदूरी, बाल विवाह तथा बाल तस्करी का शिकार होने से रोकने हेतु 24×7 चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 संचालित है।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, रीना कुमारी ने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना के तहत बच्चों की संरक्षण एवं सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है। जिसमें Sponsorship योजना के तहत अनाथ हुए बच्चों को प्रत्येक माह 4000 रू0 दिया जा रहा है। जिससे वैसे अनाथ बच्चे शिक्षा से वंचित न हो सके। जिले में बच्चों की सुरक्षा के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई कार्य कर रही है। इसके साथ ही मिशन वात्सल्य योजना के तहत विभिन्न तरह की सेवाएं संचालित हो रही है। जिसमें संस्थागत देखरेख के तहत जिले में बालगृह एवं विधि-विवादित बच्चों के लिए संप्रेक्षण गृह पलामू में है। गैर संस्थागत देखरेख के लिए विशेष दत्तक ग्रहण संस्था प्रायोजन (Sponsorship) पालन पोषण देखरेख, आफटर केयर, रेलवे चाईल्ड हेल्प लाईन और चाईल्ड हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी।
उसके बाद विधि-सह-परिवीक्षा पदाधिकारी, श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, बाल श्रम, पोक्सो कानून के बारे में शिक्षको एवं बच्चों के बीच विस्तृत जानकारी दी गई। बाल श्रम, पोक्सो कानून और शिक्षको का बच्चों के प्रति कार्य एवं दायित्व के बारे में पम्पलेट का वितरण किया गया।