स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में 64 वीं अंतर आश्रम वर्गीय खेलकूद (एथलेटिक्स) तीन दिवसीय प्रतियोगिता आरंभ

  • जंगल वॉलफेयर पुलिस उप महानिरीक्षक धंजनय कुमार एवं नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रसाद पासवान ने गुब्बारा उड़ाकर एवं मशाल जलाकर प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

खेल जीवन को देगी मंजील……….. धनंजय कुमार सिंह,

पुलिस उप महानिरीक्षक,जंगल वॉलपफेयर,नेतरहाट प्रतिभा निखार के लिए प्रतियोगिता जरूरी…….. डॉ प्रसाद पासवान,

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में 64 वीं अंतर आश्रम वर्गीय खेलकूद (एथलेटिक्स) तीन दिवसीय प्रतियोगिता आरंभ

लातेहार:- नेतरहाट आवासीय विद्यालय में 64 वीं अंतर आश्रम वर्गीय खेलकूद (एथलेटिक्स) तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जंगल वॉलफेयर पुलिस उप महानिरीक्षक धंजनय कुमार सिंह ने शिरकत की। प्रतियोगिता में सबसे पहले मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह नेतरहाट विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह एवं नेतरहाट विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान के द्वारा गुब्बारा उड़ाकर एवं मशाल प्रज्जवलित कर अंतर आश्रम वर्गीय प्रतियोगिता आरंभ की गयी।

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में 64 वीं अंतर आश्रम वर्गीय खेलकूद (एथलेटिक्स) तीन दिवसीय प्रतियोगिता आरंभ

प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पढ़ाई के साथ खेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन को नई मंजील देती है। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान ने कहा कि प्रतिभा निखार के लिए प्रतियोगिता जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे लगन के साथ खेलने को लेकर प्रेरित किया। मौके पर प्रशिक्षक एवं शिक्षक मौजूद थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button