Views: 280
0 0
कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, कल्पना सोरेन ने ली

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

 कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ

रांची। कल्पना सोरेन को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधायक पद की शपथ दिलाई। विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुए समारोह में उन्होंने कल्पना सोरेन का शपथ ग्रहण कराया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे। कल्पना सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा…

 कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ
Read Time:4 Minute, 25 Second

रांची। कल्पना सोरेन को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधायक पद की शपथ दिलाई। विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुए समारोह में उन्होंने कल्पना सोरेन का शपथ ग्रहण कराया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे। कल्पना सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि झारखंड के लोगों का आशीर्वाद मिला है। समय कम है। इसी के भीतर जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वह निभाऊंगी।हेमंत सोरेन बहुत अच्छा काम कर रहे थे। अब जो बचा-खुचा काम है, उसको मुझे पूरा करना है। समय कम है। पूरी तरह से जिम्मेदारी लेकर आगे काम करूंगी।

 कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ

कल्पना सोरेन को मिल सकता है बड़ा पद


उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में कल्पना सोरेन को बड़ा पद दिए जाने की तैयारी चल रही है। उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष या महासचिव बनाया जा सकता है। महज तीन माह के भीतर कल्पना सोरेन ने खुद को राज्य की राजनीति में स्थापित करने में कामयाबी पाई।वह लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक बनकर उभरीं। लोकसभा चुनाव में झामुमो के पक्ष में बेहतर परिणाम आया। पार्टी के सांसदों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई।

इसके अलावा सहयोगी कांग्रेस के भी दो सांसद निर्वाचित गए। कल्पना सोरेन ने पूरे राज्य में गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। एक मायने में उन्होंने अपने पति हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति से पैदा हुई शून्यता को भरने में सफलता पाई।यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि कल्पना सोरेन आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री बन सकतीं हैं। कल्पना सोरेन ने इससे संबंधित सवालों का पूर्व में ही जवाब देते हुए स्पष्ट किया था कि वह संगठन के आदेश से कार्य कर रहीं हैं। संगठन के आदेश पर वह आगे भी काम करतीं रहेंगी।

जनता का स्नेह-आशीर्वाद मेरी शक्ति


एक्स पर पोस्ट करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह सम्मान गांडेय विधानसभा की जनता के नाम है। अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने का सौभाग्य मिला।

झामुमो की सिपाही के रूप बाबा दिशोम गुरु के संघर्ष और हेमंत सोरेन के हिम्मत के साथ अपनी हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाउंगी। जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है।झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम नेता कल्पना सोरेन के विधायक के रूप में शपथ लेने पर कहा कि कल्पना सोरेन बहुत ही समझदार और पढ़ी-लिखी महिला हैं।

वह एक गृहिणी थीं, लेकिन जिस तरह से उनके पति को अपमानित और प्रताड़ित कर जेल भेजा गया। उसके बाद वह अपने पति की जिम्मेदारी निभाने और लोगों की रक्षा करने के लिए बाहर आईं।

वह गांडेय लोकसभा सीट से चुनाव जीती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड में फिर से हमारी सरकार बनेगी और वह पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

Loading

 कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports