चतरा लोकसभा चुनाव के लिए सूक्ष्म प्रेक्षकों व मतदानकर्मियों को मिला तृतीय चरण का प्रशिक्षण

चतरा लोकसभा चुनाव के लिए सूक्ष्म प्रेक्षकों व मतदानकर्मियों को मिला तृतीय चरण का प्रशिक्षण
Views: 258
0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second
चतरा लोकसभा चुनाव के लिए सूक्ष्म प्रेक्षकों व मतदानकर्मियों को मिला तृतीय चरण का प्रशिक्षण

पलामू:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशिरंजन के आदेशानुसार एवं प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री रवि आनंद के संयोजन में 35  सूक्ष्म प्रेक्षकों को तृतीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण चतरा लोकसभा अंतर्गत पांकी विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने हेतु दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी नोडल सह एलआरडीसी सदर श्री प्यारेलाल ने सूक्ष्म प्रेक्षकों से कहा कि वे मतदान दल के हिस्सा नहीं बल्कि वे मतदान प्रक्रिया के सूक्ष्म प्रेक्षण के लिए नियुक्त हैं। वे विहित प्रपत्र में जेनरल आब्जर्वर को अपना रिपोर्ट सौंपेंगे। कहा कि ध्यान रहे कि भारत निर्वाचन आयोग का गाइडलाइन ही सर्वोपरि है।वहीं जिला प्रशिक्षक परशुराम तिवारी ने मौकपोल, सीआरसी करना, स्वीच ऑफ करके रिजल्ट सेक्शन को सील करना,17’सी’ का संधारण व पोलिंग एजेंट को प्रदान करना,एएसडी वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं का मतदान,मतदान के अंत में आवश्यकतानुसार पर्चियां देकर वोट कराना, मतदान के अंत में सीयू को स्वीच ऑफ करने के पूर्व क्लोज बटन दबाना सहित अन्य प्रेक्षण के सभी विन्दुओं पर सिलसिलेवार जानकारी दी।मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार उपाध्याय ने रिपोर्ट करने के सभी 18 विन्दुओं पर भलीभांति प्रशिक्षण दिया। यह भी बताया गया कि अगर एक भवन में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं तो वहां एक ही माइक्रो आब्जर्वर के द्वारा प्रेक्षण किया जायेगा।समाहरणालय के ब्लॉक ‘ए’ में 70 महिला मतदानकर्मियों को जिला प्रशिक्षक अमरेन्द्र पाठक एवं मास्टर ट्रेनर सुमंत तिवारी के द्वारा तृतीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया।हेरिटेज स्कूल में 353 पोलिंग पार्टी को मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रशिक्षक रामानुज प्रसाद एवं अशोक सिंह, प्रधान सहायक रामलखन राम, सौरव कुमार सिन्हा, अजित कुमार व दिनेश प्रसाद ने अनुसमर्थन प्रदान किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment