लातेहार :-कांग्रेस प्रत्याशी कें एन त्रिपाठी को के पक्ष में लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम ने बैठक कर गठबंधन को जिताने की अपील की।श्री राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रस्टाचारियों ,बलात्कारीयों के संरक्षक बन गए हैं ।देश में दस सालों में भाजपा की तानाशाही सरकार चल रही है उसे उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि आप सभी इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी को जिताएँ उन्हें जीतने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर आगे आने को कहा।झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा की महंगाई बेरोजगारी देश में चरम पर है भाजपा व उसकी सरकार पूंजीपतियों के साथ हैं।कहा कि यही भाजपाई 2014 के पहले महंगाई व बेरोजगारी पर हंगामा करते थे।लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि एक साथ मिलकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता घर घर पर जाएं कि और भाजपा को पराजित करने के लिए पूरी ताकत लगा दें।मौके पर लातेहार जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, जिला परिषद सदस्य बिनोद उरांव, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सलाम अंसारी ,झामुमो लातेहार जिला सचिव शमशुल होदा, हेरहंज जिला परिषद सदस्य चंचला देवी, झामुमो के वारिश अंसारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता देवी,कांग्रेस हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामवरीक्ष गंझू, राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ उरांव, बीरेंद्र दुबे, युवा कांग्रेस के नकुल यादव, संदीप प्रसाद,गुडडू सिंह ,हरेंद्र राम,शिवनाथ रजक,विकाश यादव, हरिकृष्ण यादव ,संतोष गंझू, सोनू कुमार, भोला यादव, रॉकी लोहरा, जनाब अंसारी, बलजीत गंझू ,शुरेस यादव व बीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।