Views: 604
11 0
लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी-एसपी ने सेक्टर पदाधिकारियों संग बैठक की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी-एसपी ने सेक्टर पदाधिकारियों संग बैठक की

सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय ज़रूरी:जिला निर्वाचन पदाधिकारी आगामी 13 मई को पलामू लोकसभा के लिये मतदान निर्धारित है।इसी के निमित बुधवार को टाउन हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने चुनाव में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक की।इस…

लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी-एसपी ने सेक्टर पदाधिकारियों संग बैठक की
Read Time:2 Minute, 52 Second
लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी-एसपी ने सेक्टर पदाधिकारियों संग बैठक की

सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय ज़रूरी:जिला निर्वाचन पदाधिकारी

आगामी 13 मई को पलामू लोकसभा के लिये मतदान निर्धारित है।इसी के निमित बुधवार को टाउन हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने चुनाव में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक की।इस दौरान उन्होने सभी प्रखंडों से एक-एक कर सेक्टर पदाधिकारी से उनके क्षेत्राधिकार में पड़ने वालों बूथों की संख्या,बूथों का लोकेशन,इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम से बूथों की दूरी आदि के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।इसके अतिरिक्त पी माइनस 1 व पी माइनस 2 में जिनकी ड्यूटी है उनसे भी अवगत हुए।उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों से उनके बूथों पर एएमएफ के तहत सभी सुविधा बहाल रहे,यह सुनिश्चित करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में संपन्न हो,इसके लिये सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय ज़रूरी है।

उन्होंने प्रशिक्षण में बताये गये बातों को मतदान वाले दिन अनुश्रवण करने की बात कही।उन्होंने सभी को रिज़र्व ईवीएम के मतदान के दिन प्रयोग और रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही।इसके अतरिक्त उन्होंने सभी को उनके दायित्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही पीपीटी के माध्यम से नज़री नक्शा के ज़रिए उन्हें उनको कार्य वाले लोकेशन से अवगत कराया।बैठक में एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर कई निर्देश दिये।मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद,सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,तीनों एसडीओ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत विभिन्न पुलिस पदाधिकारी व सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी-एसपी ने सेक्टर पदाधिकारियों संग बैठक की

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports