स्थानीय समाचार

चपरी हत्याकांड का खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, खून लगा चाकू बरामद

Views: 59
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second
चपरी हत्याकांड का खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, खून लगा चाकू बरामद

तेनुघाट (बोकारो):
बेरमो अनुमंडल पुलिस ने नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी गांव में हुई महिला हत्या कांड का महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने 14 मई को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि 12 मई को सूचना मिली थी कि चपरी गांव में एक महिला के साथ कुएं के पास नहाने के दौरान छेड़खानी की गई और उसके बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में नावाडीह थाना कांड संख्या 36/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के अंतर्गत आरोपी पिंटू महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंटू कुमार महतो को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

इस छापामारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक नवल किशोर सिंह, पुलिस निरीक्षक सह डीएसपी बेरमो अंचल, नावाडीह थाना के अनुसंधानकर्ता राजीव रंजन, थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, दुग्धा थाना प्रभारी मनीष कुमार, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नितीश कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Loading

चपरी हत्याकांड का खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, खून लगा चाकू बरामद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button