Views: 232
0 0
रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य जुलूस, रामभक्तो ने अस्त्र शस्त्र से दिखाया करतब

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य जुलूस, रामभक्तो ने अस्त्र शस्त्र से दिखाया करतब

बिशुनपुरा गढ़वा से अनूप कुमार गुप्ता की रिर्पोट:- बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में श्री रामनवमी समिति बिशुनपुरा, बजरंग अखाड़ा महुली, श्री राम सेना पोखरा चौक, जय भवानी संग कमता, पिपरी के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। जुलूस पोखरा चौक हनुमान मंदिर से चलकर गढ़वा मुहल्ला, पुरानी बाजार होते…

रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य जुलूस, रामभक्तो ने अस्त्र शस्त्र से दिखाया करतब
Read Time:3 Minute, 45 Second
रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य जुलूस, रामभक्तो ने अस्त्र शस्त्र से दिखाया करतब

बिशुनपुरा गढ़वा से अनूप कुमार गुप्ता की रिर्पोट:-

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में श्री रामनवमी समिति बिशुनपुरा, बजरंग अखाड़ा महुली, श्री राम सेना पोखरा चौक, जय भवानी संग कमता, पिपरी के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। जुलूस पोखरा चौक हनुमान मंदिर से चलकर गढ़वा मुहल्ला, पुरानी बाजार होते हुए गांधी चौक पर पहुंची। वहा सभी गांवों से आए अखाड़ा एवं कमिटी के महाबिरी झंडा को मिलान किया गया। उसके बाद पुनः जुलूस गांधी चौक से चलकर चक-चक मोड़, अपर बाजार, लाल चौक, थाना मोड़ होते हुए पुनः वापस लाल चौक होते हुए पोखरा चौक पर जुलूस का समापन किया गया।

रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य जुलूस, रामभक्तो ने अस्त्र शस्त्र से दिखाया करतब

रामनवमी जुलूस में आए सभी रामभक्त पूरे रास्ते एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम, जय हनुमान का जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो उठा था। जुलूस में आए सभी रामभक्त जगह जगह अपना पारंपरिक अस्त्र शस्त्र एवं लाठी से करतब दिखाते चल रहे थे। वही जुलूस में श्री रामनवमी समिति पंकज कुमार गुप्ता के द्वारा आकर्षक एवं मोहनीय झांकिया निकाली गयी थी। वही इसके पूर्व पुरानी बाजार, नई बाजार, पोखरा चौक एवं बजरंग अखाड़ा के द्वारा पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन के बाद जुलूस प्रारंभ किया गया।जुलूस को लेकर रामभक्ति के लिए गांधी चौक पर विशुनपुरा व्यवसायी संघ के द्वारा शरबत एवं लड्डू की व्यवस्था की गई थी। साथ ही कमिटी के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।जुलूस को लेकर अंचलाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया एवं थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य जुलूस, रामभक्तो ने अस्त्र शस्त्र से दिखाया करतब

वही विवादित पतिहारी गांव के देवी धाम में प्रशासन की निगरानी में पूजा अर्चना शांति पूर्ण करवाई गयी। साथ ही कमता अष्टभुजी कामेश्वरी माता का मंदिर में आयोजित नव दिनों का पूजन हवन के साथ समापन की गयी। रामनवमी जुलुश शांति पूर्ण के साथ संपन्न हुआ।जुलूस में मुख्य रूप से जिला धर्माचार्य सह बजरंग अखाड़ा प्रमुख राधेश्याम पांडे, विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, व्यवसायी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, गौरीशंकर गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, ललन गुप्ता, मानिक गुप्ता, कुंदन चौरसिया, छुनू ठाकुर सहित हजारों लोग शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports