स्थानीय समाचार
जलता निवासी सुरेन्द्र उरांव ने डीलर द्वारा राशन नहीं दिए जाने को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया आवेदन

Views: 225
Read Time:1 Minute, 6 Second

लातेहार:-सदर प्रखंड के परसही पंचायत के जलता गांव निवासी सुरेन्द्र उरांव ने सोमवार को डीलर चमेली स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन नहीं दिए जाने पर समाहरणालय पहुंच जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दिए गए आवेदन मे उसने कहा है।की मैं आदिवासी गरीब व्यक्ति हूं।जब उक्त डीलर के पास राशन लेने कई बार गए तो बार बार यह कहकर लौटा दिया जाता है।
कि तुम्हारा अंगूठा नहीं ले रहा है।जबकि मैं दूसरे डीलर के पास गया तो वहां अंगूठा कैसे ले लिया।
इसमें डीलर द्वारा मनमानी कर मुझे परेशान किया जा रहा है।पीड़ित सुरेंद्र ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से प्रत्येक माह राशन दिलाने की गुहार लगाई है।
![]()




