bihar:-पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो VIP प्रमुख मुकेश सहनी के साथ में लंच में चेचरा मछली और रोटी खाते दिख रहे हैं। इसपर बीजेपी नेताओं ने तंज कसा है।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग सनातन के संतान बनते हैं तो उन्हें सनातन का संस्कार भी अपनाना चाहिए, लेकिन वे अपना नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि खान पान पर मुझे आपत्ति नहीं है, लेकिन पवित्र माह सावन में मटन बनाना, खाना और खिलाना। नवरात्र के मौके पर आप मछली खाते वीडियो को शेयर कर क्या दिखलाना चाहते हैं?
अब बीजेपी के तंज पर तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने प्रतिक्रिया दी है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी वालों के गले में मछली का कांटा अटक गया है।
इसके बाद तेजस्वी ने पूछा- इसे निकालेगा कौन? जिसपर मुकेश सहनी ने कहा कि अब ये निकलने वाला नहीं है। इसके बाद तेजस्व ने व्यंग्य करते हुए कहा कि खाली कांटे नहीं अटका है, मिर्ची भी लगी है।वहीं, पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर तेजस्वी यादव ने कहा लोकतंत्र है। जिसको जहां से लड़ना है..लड़े। यही तो लोकतंत्र की खुबसूरती है। जबकि सीवान सीट को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहावहीं, अमित शाह की रैली पर भी तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये लोग मुद्दे की बात नहीं करेंगे। बिहार की तरक्की की बात नहीं करेंगे। जो पुराना एजेंडा है, वहीं लागू करेंगे। मैं तो गृहमंत्री से पूछना चाहता हूं कि आपने बिहार के लिए जितने वादे किए थे, वो पूरे हुए या नहीं। बिहार के स्पेशल दर्जे के बारे में नहीं बोलेंगे।कितनी नौकरियां दी, ये नहीं बता रहे हैं। अग्निवीर योजना आप क्यों लाएं। महंगाई क्यों खत्म नहीं किया। इस पर नहीं बोले रहे हैं, वो धर्म की बात कर रहे हैं। हम लोग मुद्दे की बात कर रहे हैं।
अमित शाह 2 महीने पहले बोले थे कि नीतीश कुमार के लिए सारे दरवाजे बंद है। अब कैसे दरवाजा खुल गया। हम लोगों ने 5 लाख नौकरी दी। ये लोग वही हिंदु-मुस्लिम पर आ गए। आप तलवार बांटिए और हम कलम बांटेंगे।