झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला प्रारंभ

Views: 252
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second
सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला प्रारंभ

लातेहार :- जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी के द्वारा भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यशाला के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में संचिका, पंजी एवं अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया। द्वितीय सत्र में प्रमुख विभागों पर चर्चा की गई एवं वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की गई। तृतीय सत्र में विद्यालय के सबल पक्षों पर तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों की शिक्षा व देखभाल ₹ पर विस्तार से चर्चा की गई। चतुर्थ सत्र में केंद्रीय विषय योग, शारीरिक शिक्षा, संगीत,संस्कृत, नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा पर बल दिया गया, साथ ही विभागों का बंटवारा भी किया गया।

  • सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला प्रारंभ
  • सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला प्रारंभ
  • सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला प्रारंभ
  • सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला प्रारंभ

इस कार्यशाला के प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ वर्ष भर के प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा, बनाना एवं उनका समुचित ढंग से क्रियान्वयन करना है ताकि विद्यालय समाज की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर सके। मौके पर शशिकांत पांडे, ओंकार नाथ सहाय, सुरेश ठाकुर, राधेश्याम मिश्र, ममता देवी, सुरेश ठाकुर, नीलम अम्बष्टा, रेणु गुप्ता, गीता कुमारी, गोपाल प्रसाद, रितेश रंजन गुप्ता, धर्मप्रकाश प्रसाद पूनम गुप्ता, सलमान होजाई आदि उपस्थित रहे।

Loading

सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला प्रारंभ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button