ए पी ए डी पब्लिक स्कूल चौरिया में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

ए पी ए डी पब्लिक स्कूल चौरिया में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
Views: 449
1 0
Read Time:2 Minute, 30 Second
ए पी ए डी पब्लिक स्कूल चौरिया में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

खरौंधी (गढ़वा) से धनंजय कुमार की रिर्पोट :-

खरौंधी (गढ़वा):- गढ़वा प्रखंड अंतर्गत अंबालिका एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ए पी ए डी पब्लिक स्कूल चौरियां में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,होली महापर्व में विद्यालय छुट्टी करने से पहले विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं एक दूसरे को रंग अबिर लगाकर, तथा एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए होली मिलन समारोह किया गया । विद्यालय प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह रंगों का त्यौहार है इसे हम लोग एक दूसरे को रंग-अबीर,गुलाल लगाकर प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर खुशियां जाहिर करते हैं| यह पर्व हिंदुओं का महान और पावन पवित्र पर्व है उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि इस पर्व में कुछ विदेशी मान्यताएं घुसे हैं जिसे हमें इग्नोर करना चाहिए जैसे बम पटाखे फोड़ना एक दूसरे को जबरदस्ती कपड़ा फाड़ना ऐसी चीजों से सदैव बचना चाहिए |वही विद्यालय निदेशक डी कुमार ने कहा कि इस पर्व में असत्य पर सत्य का विजय झूठ पर सच्चाई का विजय हुआ है।

ए पी ए डी पब्लिक स्कूल चौरिया में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

इस पर्व में महान साम्राज्य वाला हिरण्यकश्यप जो अधर्मी, अन्यायि, अत्याचारी था जिस लड़ाई में एक छोटा सा बालक भक्त प्रहलाद जो सत्य के मार्ग पर था जिसका विजय हुआ| उसी समय से प्रत्येक वर्ष हम लोग होलिका जैसे अत्याचारिणी को संवत बनाकर जलाया करते हैं |इस मौके पर शिक्षक रोहित कुमार, पंकज विश्वकर्मा, शिक्षिका चंचला कुमारी, रीमा कुमारी, पिंकी कुमारी, पूजा कुमारी अभिभावक बच्चनदेव यादव, राकेश मेहता, अंतू पटेल, विजय विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे|

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment