- आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के साथ किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण।
रामगढ़:- आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के स्वतंत्र व निष्पक्ष आयोजन एवं निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत मतदाताओं का अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के साथ पतरातू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लेते हुए मतदान के दिन सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं केंद्र पर सुनिश्चित रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं उनके द्वारा मतदान केंद्रों के समीप ग्रामीणों से आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,