ट्रेडिंगक्राइमबिहार

बेगूसराय)मातम में बदली शादी की खुशियां: एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय)मातम में बदली शादी की खुशियां: एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय ,(आरएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता, पुत्र और पुत्री शामिल है। घटना की पुष्टि बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने की है। मृतकों की पहचान श्रीपुर गांव निवासी उमेश यादव (60), उनके पुत्र राजेश यादव (25) और पुत्री नीलू कुमारी (21) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार यहां एक पिता अपनी बेटी को ससुराल छोडऩे गया था, साथ में बेटे को भी लेकर गया था। बेटी के ससुराल पहुंचते ही ससुराली भड़क गए और विवाद हो गया। इस दौरान बेटी के ससुर ने तीनों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पकड़ौआ विवाह के बाद से ससुराली नाराज थे।
गांव के मुखिया सुबोध कुमार यादव ने बताया कि यह पकड़ुौआ शादी (जबरन शादी) का मामला है। इसमें लड़कों को किडनैप कर लिया जाता है और उनकी इच्छा के विरुद्ध उनकी शादी करा दी जाती है। यही वजह है कि नीलू कुमारी के ससुराल वाले शादी के दो साल बाद भी उसे अपने घर नहीं ले जा रहे थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button