झारखंडआजसूस्थानीय समाचार

अमड़ापाड़ा मे आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव व कार्यकर्त्ताओं की बैठक सम्पन्न

Views: 736
0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second

अमड़ापाड़ा मे आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव व कार्यकर्त्ताओं की बैठक सम्पन्न

अमड़ापाड़ा/पाकुड़

आमडापाड़ा स्थित होटल आरएस प्लेस में आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव विक्रम सिंह के नेतृत्व में नेता व कार्यकर्ताओं की अहम बैठक की गयी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य‎ प्रखंड कमेटी का गठन करना था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू केंद्रीय समिति सदस्य अल्फ्रेड सोरेन उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति सदस्य सह आमड़ापाड़ा प्रखंड प्रभारी अखिलेंद्र चंद्र पांडेय उर्फ प्रवाल पांडे व मंच संचालन जिला प्रधान सचिव मिथलेश ठाकुर के द्वारा किया गया। पार्टी भरोषा जताते हुए विजय प्रकाश देहरी को अध्यक्ष, कार्तिक पहाड़िया को सचिव, भीमसेन देहरी को कोषाध्यक्ष एवं सुखदेव देहरी को संगठन सचिव के रूप में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई।इन सभी चुने हुए प्रतिनिधि को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और बैठक में पार्टी के मजबूती के लिए विशेष चर्चाएं की गई।साथ ही उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए विक्रम सिंह ने बताया कि लोगों को अब जागरूक होने की आवश्यकता है।कहा कि पंचायत वार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर लोगों का चयन कर उन्हें जागरूक करें।नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रकाश देहरी ने केंद्रीय समिति एवं जिला कमेटी का आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगा।केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो जी का विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करुंगा और आजसू पार्टी के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए संगठन मजबूती प्रदान करूंगा।वहीं केंद्रीय समिति सदस्य अल्फ्रेड सोरेन ने बताया कि आजसू पार्टी एक वैचारिक पार्टी है, जो भ्रष्टाचार, जातिवाद और धार्मिक कट्टरता के विरुद्ध समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित समाज का निर्माण के लिए मेहनत कर रही है। ऐसा समाज तभी बन सकता है जब ईमानदार, कुशल और शिक्षित युवा राजनीति में आएं और समाज का प्रतिनिधित्व करें।केंद्रीय समिति सदस्य सह आमड़ापाड़ा प्रखंड प्रभारी अखिलेंद्र चंद्र पांडेय उर्फ प्रवाल पांडे ने कहा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को ग्राम स्तर मजबूत करने की प्रयास करें तथा आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतो को एवं आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो के विचारधारा को गांव के हरेक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। मौके पर जिला प्रवक्ता शेकसादी रहमातुल्ला और जिला मीडिया प्रभारी अहमदुल्ला भी मौजूद थे।

Loading

अमड़ापाड़ा मे आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव व कार्यकर्त्ताओं की बैठक सम्पन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button