विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन, खुसबू कुमारी बनीं अध्यक्ष

बरहरवा संवाददाता। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला, बरहरवा में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य अमित कुमार भारती ने की, जबकि प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा के शिक्षक बिनोद यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
आमसभा में सर्वसम्मति से खुसबू कुमारी को अध्यक्ष एवं लाडली खातून को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं समिति के अन्य सदस्यों के रूप में भानुमति देवी, पिंकी देवी, साजिदा खातून, जाहनारा बीबी, मीणा देवी, हुस्नारा खातून, मो. जाबी, निताय सरकार, काजल देवी एवं प्रियंका देवी का चयन किया गया।

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि वार्ड सदस्य अमित कुमार भारती समिति में सदस्य के रूप में बने रहेंगे, जबकि सदस्य संयोजिका के रूप में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी ज्योति संत को जिम्मेदारी दी गई।
इस दौरान आमसभा में दर्जनों महिला एवं पुरुष अभिभावक उपस्थित रहे और समिति गठन की प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।
![]()




