स्थानीय समाचार

ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर बच्चों व शिक्षकों का अटेंडेंस अनिवार्य रूप से बनवाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त

Views: 240
0 0
Read Time:3 Minute, 58 Second
ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर बच्चों व शिक्षकों का अटेंडेंस अनिवार्य रूप से बनवाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त

पलामू:- पलामू जिला समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने छात्रों का खाता खोलने, छात्रवृत्ति,पोशाक,पाठ्य पुस्तक मध्यान भोजन,आदि की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए गए। बैठक में ई-विद्यावाहिनी पर शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति का उपायुक्त श्री रंजन ने प्रखंड वार समीक्षा की।उपायुक्त ने ई विद्या वाहिनी पर छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर पदाधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।इस दौरान नावाबाजार,मनातू, पड़वा,छत्तरपुर,व मोहम्मदगंज को विशेष रूप से सुधार लाने की बात कही।इस दौरान कुछ बीपीओ ने ई विद्या वाहिनी पर एंट्री नहीं दिखाई देने की बात कही इसपर उपायुक्त ने एमआईएस को-ऑर्डिनेटर को तकनीकी खामी को दूर करने की बात कही।इसके अलावा विद्यालय विकास अनुदान के उपयोग और विद्यालय के रंग-रोगन की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इस पर ध्यान देकर कार्य कराने का निर्देश दिया।

ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर बच्चों व शिक्षकों का अटेंडेंस अनिवार्य रूप से बनवाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त

15 दिनों के भीतर बच्चों का बैंक खाता खुलवाने के निर्देश,छात्रों के बीच यूनिफॉर्म वितरण और बैंक अकाउंट खोलने की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बचे हुए छात्रों का बैंक अकाउंट जल्द से जल्द खुलवाने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेज लेकर छात्रों का बैंक अकाउंट जल्द से जल्द खुलवाया जाए।उपायुक्त ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से कहा कि कक्षा तीन से आठ तक के जिन छात्रों के बैंक अकाउंट खोलने में परेशानी हो रही है उनके माता-पिता या अभिभावक के खाते में राशि हस्तांतरित करें।उन्होंने सभी संबंधितों को अगले 15 दिनों के भीतर सभी योग्य बच्चों का अनिवार्य रूप से बैंक खाता खोलने के निर्देश दिये।इसी क्रम में वैसे पारा शिक्षक जिनका सभी स्तर का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूर्ण हो गया है उन सभी का सेवा संपुष्टि में तेजी लाने की बात कही।

ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर बच्चों व शिक्षकों का अटेंडेंस अनिवार्य रूप से बनवाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त

वहीं कस्तूरबा विद्यालयों में विभिन्न तरह की सामग्री आपूर्ति को लेकर टेंडर प्रक्रिया में देरी करने को लेकर एपीओ को सख्त चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया करवाने को लेकर निर्देशित किया।उपायुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और कोर्स पूरा करने पर ध्यान देने को विशेष निर्देश शिक्षकों और शिक्षा पदाधिकारियों को दिया।मौके पर सहायक समाहर्ता रवि कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला शिक्षा पदाधिकारी,सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,अकाउंटेंट,बीपीओ,विभिन्न वार्डन समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button