झारखंड

एनएच पर जमीन अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट सौंपने के एवज़ में मांगे थे दस हज़ार.

Views: 245
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

एनएच पर जमीन अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट सौंपने के एवज़ में मांगे थे दस हज़ार.

धनबाद :-तोपचांची अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को धनबाद की एसीबी टीम ने आज को 5 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद तोपचांची अंचल कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. कर्मचारी अपना-अपना दफ्तर छोड़ बाहर भाग गए. मामला नेशनल हाईवे पर जमीन अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट धनबाद भू-अर्जन कार्यालय को सौंपने को लेकर था.

एसीबी डीएसपी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तोपचांची प्रखंड के सिंहडीह निवासी शरद कुमार महतो की शिकायत पर राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को पांच हज़ार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. बताया कि नेशनल हाईवे पर शरद कुमार महतो की जमीन अधिग्रहित की जा रही थी. जिसे लेकर धनबाद भू-अर्जन कार्यालय से जमीन संबंधित रिपोर्ट की मांग की गई थी. रिपोर्ट सौंपने के एवज में राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा दस हज़ार रूपये की मांग कर रहे थे. एसीबी की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को धनबाद लेकर चली गई है.

Loading

एनएच पर जमीन अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट सौंपने के एवज़ में मांगे थे दस हज़ार.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button