झारखंडस्थानीय समाचार

चंदीपुर प्रीमियर लीग सीजन 3 का हुआ उद्घाटन, युवाओं को खेल से जुड़ने की अपील

Views: 391
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second
चंदीपुर प्रीमियर लीग सीजन 3 का हुआ उद्घाटन, युवाओं को खेल से जुड़ने की अपील

बरहरवा। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के चंदीपुर प्रीमियर लीग सीजन 3 के तहत दुर्गा मंदिर मैदान में शॉर्ट पिच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शक्ति नाथ अमन ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में शक्ति नाथ अमन ने कहा कि वर्तमान समय में युवा मोबाइल और डिजिटल दुनिया में ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं, जिससे खेल-कूद से उनकी दूरी बढ़ती जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल के मैदान में बिताएं। खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

इस अवसर पर झामुमो नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश सेन, पूर्व उपाध्यक्ष बब्बन साहा, छोटू साहा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button